उत्तराखंड: यहां जहरीली गैस लीक होने से मचा हड़कंप, SDM समेत 30 लोग बेहोश

उत्तराखंड: यहां जहरीली गैस लीक होने से मचा हड़कंप, SDM समेत 30 लोग बेहोश

रुद्रपुर: मंगलवार सुबह रुद्रपुर में भयंकर अफरा तफरी मची हुई है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में रखे सिलेंडर से रिसाव होने के कारण एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों सहित अब तक करीब 32 लोग बेहोश हो चुके हैं। जिनमें से 10 को आईसीयू में भर्ती कर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। बाकी सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने जानकारी दी और बताया कि कबाड़ी के गोदाम में रखा गैस सिलेंडर रिसाव होने से पहले तीन लोग बेहोश हुए। आजाद नगर/राजा कॉलोनी में अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जब गैस तेजी से फैली और लोग बेहोश हुए तो पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश हुए रामावती, सीमा और धर्मेंद्र को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद कई एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। एंबुलेंस में रखे गए सिलेंडरों से कई लोगों को ऑक्सीजन दिया गया। फिलहाल कबाड़ी से पूछताछ कर सिलेंडर में गैस का पता लगाया जा रहा है। केमिस्ट की मदद भी ली जाएगी।

बता दें कि एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बंशलाल यादव, सीओ के हनरहि गणेश सत्याल, सीओ यातायात आशीष भारद्वाज, सीओ यातायात के गनर भुवन चन्द्र, एसडीआरएफ के इंचार्ज बालम सिंह, एसडीआरएफ के चंदन बिष्ट, चंदन सिंह (फायरब्रिगेड) एवं एसडीआरएफ के प्रकाश मेहता सहित 21 बेहोश हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंचे एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को भी उल्टी की शिकायत हो गई। एडीएम वित्त डॉ ललित नारायण मिश्रा अस्पताल पहुंचे हैं। सीएमओ डॉ सुनीता चुफाल रतूड़ी भी लगातार स्थितियों पर नजर जमाए हुए हैं। इस घटना की चर्चा से पूरे शहर में चिंता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram