Pathaan Trailer: आखिर विवादों से भिड़कर आ गया किंग खान की फिल्म पठान का ट्रेलर, देंखे
Pathaan Trailer: शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान अपने बीते काफी महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरफ फैंस शाह रुख को लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं तो वहीं, दूसरी तरफ पठान को लेकर विरोध करने वालों को भी कमी नहीं हैं। अब तक फिल्म के गाने से लेकर कॉस्टयूम तक, कई चीजों पर बवाल खड़ा हो चुका है। फिल्म के बायकॉट की लगातार मांग उठ रही है। इस बीच आज यानी 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का मिलेगा डोज
पठान के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा फिल्म को हिट बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि पठान के साथ दर्शकों को एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस तीनों का डोज मिलगा। पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम के साथ होती है, जो एक टेररिस्ट ग्रुप का हिस्सा हैं। जॉन की टीम कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती है और उनका अगला निशाना भारत है। देश को बचाने के लिए स्पाई एजेंट शाह रुख खान यानी पठान को बुलाया दाता है, जो जेल में अपना वनवास काट रहा है। मिशन पर मुस्तैद पठान की मुलाकात अपने जैसी दूसरी स्पाई एजेंट दीपिका पादुकोण से होती, जो मिशन के लिए पठान के साथ हाथ मिलाना चाहती है, लेकिन पठान की उसके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ट्रेलर में मशीन गन से लेकर एरियल स्टंट तक, एक्शन का फुल डोज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही शाहरुख का एक डायलॉग भी कहते हैं, "एक सोल्जर ये नहीं पूछता की देश ने उसके लिए क्या किया, वो पूछता है कि वो देश के लिए क्या कर सकता है।" यहां देखें पठान का ट्रेलर,
पठान के लिए किंग खान ने आजमाया हर पैतरा
शाह रुख खान के लिए पठान बेहद खास है, फिल्म को हिट बनाने के लिए शाह रुख पूरी मेहनत कर रहे हैं। बॉडी बनाने से लेकर फिल्म के प्रमोशन तक किंग खान हर पैंतरा आजमा रहे हैं। फिल्म में शाह रुख एक स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। पठान को दुनियाभर के कई एक्जॉटिक लोकेशन में शूट किया गया है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हिंदी के अलावा पठान फिल्म को तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review