उत्तराखंड: हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वाला बिहार से गिरफ्तार, पेड़ पर टांगता था वाईफाई राउटर

उत्तराखंड: हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वाला बिहार से गिरफ्तार, पेड़ पर टांगता था वाईफाई राउटर

देहरादून: उत्तराखंड साइबर पुलिस ने केदारनाथ यात्रा के हेलीसेवा बुक कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने इस शख्स को बिहार के गिरफ्तार किया है।

दरअसल कुछ दिनों पहले पुलिस को प्रशांत यादव नाम के एक शख्स से शिकायत मिली थी कि उससे केदारनाथ की हेलीसेवा के नाम पर 1 लाख 18 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। पुलिस ने तहकीकात शुरु की तो पता चला कि ये ठगी बिहार से की गई है। पुलिस ने जिस खाते में पैसे भेजे गए उसकी डिटेल निकाली गई। डिजीटल एविडेंस की तहकीकात करते हुए पुलिस बिहार पहुंची। बिहार के नालंदा से विकास नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

साइबर पुलिस की माने तो विकास ठगी को काफी पहले से अंजाम देता रहा है। क्लोन वेबसाइट्स बनाना के साथ ही इंटरनेट कॉलिंग करने तक का काम विकास आसानी से कर लेता था। साइबर पुलिस के मुताबिक विकास अपने गांव के पेड़ पर वाईफाई राउटर को बांध कर इंटरनेट कॉलिंग करता था। इससे उसे ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram