उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल विस्तार की हो रही तैयारी ! 3 मंत्रीपद हैं खाली, किसकी लगेगी लॉटरी…!

उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल विस्तार की हो रही तैयारी ! 3 मंत्रीपद हैं खाली, किसकी लगेगी लॉटरी…!

देहरादून: उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब मंत्रिमंड विस्तार की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। आपको बता दें कि धामी मंत्रिमंडल में सरकार गठन के बाद से तीन मंत्री पद खाली हैं। हर किसी के मन में सवाल यही है कि आखिर तीन मंत्रीपदों पर किसकी ताजपोशी होगी ?

भाजपा ने मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर महेंद्र भट्ट को ये अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है तो सवाल ये भी है कि क्या उत्तराखंड बीजेपी के इस कद्दावर नेता को धामी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी ?

अब बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने अचानक प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से मदन कौशिक को हटाकर बड़ा फेरबदल किया है तो माना जा रहा है कि जल्द धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हालांकि मदन कौशिक से जब पत्रकारों ने इसको लेकर सवाल किया तो कौशिक ने ये कहकर सवाल को टाल दिया कि यह विषय सरकार का है। मदन कौशिक के अलावा बीजेपी के कई वरिष्ठ विधायकों की भी नजर मंत्रीपद पर है और अब मंत्रिमंडल के विस्तार की ख़बरों के बीच कई बार के विधायक और दिग्गज नेताओं को हराकर चुनाव जीतने वाले बीजेपी विधायकों ने मंत्रीपद के लिए जोड़तोड़ शुरु कर दी है।

माना ये भी जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल के विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान रका जाएगा, ऐसे में देखना ये होगा कि पार्टी के इस फार्मूले में कौन-कौन विधायक फिट बैठते हैं। खबर ये भी है कि इसको लेकर फैसला 15 अगस्त के आस पास हो सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram