उत्तराखंड: एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती की मौत, सचिव ने शुरु कराई जांच

उत्तराखंड: एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती की मौत, सचिव ने शुरु कराई जांच

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में एंबुलेंस के इंतजार में गर्भवती की मौत के बाद अब स्वास्थ महकमा जाग गया है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तरकाशी में एंबुलेंस के इंतजार में गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। विकासखंड नौगांव के सरनोल गांव निवासी मनोज की पत्नी ललिता दूसरे बच्चे के प्रसव के लिए अपने मायके पुरोला के कंडियाल गांव आई हुई थी। सोमवार रात करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला ले गए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती को हायर सेंटर ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। एंबुलेंस के पहुंचने में देरी हो गई और सुबह तकरीबन चार बजे गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ में पल रहा शिशु पहले ही दम तोड़ चुका था।

समाचार माध्यमों में ये खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ महकमा जागा है। प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने इस मामले में डीजी हेल्थ को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रभारी सचिव ने डीजी हेल्थ को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसा घटनाक्रम राज्य में दोबारा न हो। सचिव ने 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की व्यक्तिगत रूप से मॉनीटरिंग करन के लिए कहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram