उत्तराखंड: कौशिक के फर्जी ट्वीट वायरल होने से राजनीति में मचा हड़कंप, कांग्रेस की बताई साजिश
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान समाप्त हो चुके है और अब सभी को 10 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस ट्वीट में कथित तौर पर कौशिक ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की बात कहते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लालसा प्रदेश में भाजपा को ले डूबी । इस संदेश के वायरल होते ही राजनीती में हड़कंप मच गया। फ़िलहाल वायरल हो रहे इस ट्वीट को 'फर्जी' बताते हुए भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ।
वायरल हुये इस ट्वीट से परेशान भाजपा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि चुनाव में संभावित हार से बौखला कर कांग्रेस नेता कौशिक के फर्जी ट्वीट प्रसारित कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, 'कांग्रेस को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है ओर इसलिए उसके नेता भाजपा को लेकर गलत संदेश फैलाने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं और फर्जी ट्वीट प्रसारित कर रहे हैं ।' पोस्ट वायरल होने पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।
शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने टि्वटर का स्क्रीन शॉट लेकर उसे संपादित कर एक गलत पोस्ट डाली है जिससे उत्तराखंड भाजपा समेत कौशिक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है । शिकायत के साथ प्रमाण के रूप में स्क्रीन शॉट का प्रिंट आउट भी दिया गया है । साइबर थाने के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ मामले की जांच की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review