उत्तराखंड : बैंक में घुसे नकाबपोश बदमाश, बैंककर्मियों को बनाया बंधक, लूटे 5 लाख रुपये

उत्तराखंड : बैंक में घुसे नकाबपोश बदमाश, बैंककर्मियों को बनाया बंधक, लूटे 5 लाख रुपये

उधमसिंह नगर : उत्तराखंड में चोर बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक ओर जहां बीते दिन दून में चार जगह चोरों ने लूट को अंजाद दिया तो वहीं ताजा मामला उधमसिंह नगर के झनकट का है जहां दो नकाबपोश बदमाश झनकट के सितारगंज रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में घुस गए और उन्होंने बंदूक और चाकू की नोक पर लूट को अंजाम दिया।

जानकारी मिली है कि बदमाशों ने बैंक मैनेजर समेत 4 कर्मियों को बंधक बनाया और करीब 5 लाख की नगदी लूटकर फरार हो गए। तूरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी अपनी टीम के साथ पहुंचे और बैंक का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बैंक कर्मियों से पूछताछ की। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।जानकारी दी गई है कि बुधवार को द बदमाश करीबन 4.30 बजे के बीच में घुसे।पहले अंदर दाखिल होने वाले ने हेलमेट पहना था ओर हाथ में गन थी, जबकि दूसरे से हाथ में चाकू और मास्क पहना था।

कर्मियों ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने सबसे पहले बैंक मैनेजर कुसुमलता को तमंचे और चाकू की नोक पर बंधक बनाया और फिर अन्य स्टाफ को। वो सभी को कैश रूम में ले गए और बाहर से कुंडी लगा दी। बदमाशों ने बैंक से 4 लाख 83 हज़ार 10 रुपए की नगदी लूटी और फरार हो गए। तभी बंधक बनाए गए कर्मी ने फोन कर भवन स्वामी को सूचना दी। इसके बाद भवन स्वामी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram