डीजीएमओ स्तर की वार्ता समाप्त,  जानिए किन मुद्दों पर हुई बात , अब आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई

डीजीएमओ स्तर की वार्ता समाप्त,  जानिए किन मुद्दों पर हुई बात , अब आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई

DGMO स्तर की बातचीत खत्म, सीमा पर हालात फिलहाल शांत।

सेना का बयान: हमारी कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी, पाकिस्तान ने खुद को निशाना मान लिया।

ऑपरेशन सिंदूर में 100+ आतंकी ढेर, पाक के 40 जवान मारे गए।

PM मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित।

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोमवार शाम दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच अहम बातचीत संपन्न हुई। यह वार्ता पहले दोपहर 12 बजे निर्धारित थी, लेकिन अज्ञात कारणों से इसे शाम तक के लिए टाल दिया गया था। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला संदेश होगा।

सेना सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में बीती रात पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। हाल के दिनों में यह पहली बार है जब किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। इस दौरान तीनों सेनाओं के डीजीएमओ ने एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग कर सेना की कार्रवाई की जानकारी साझा की।

सेना का बड़ा बयान: "लड़ाई आतंकवाद से थी, लेकिन पाकिस्तान ने इसे अपने पर ले लिया"

प्रेस ब्रीफिंग में सेना ने स्पष्ट किया कि भारत की कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी, न कि पाकिस्तान के खिलाफ। सेना के अनुसार, "हमने पाकिस्तान के एयरफील्ड को भारी नुकसान पहुंचाया, तुर्की निर्मित ड्रोन को मार गिराया और एक चीनी मिसाइल को निष्क्रिय किया। पाकिस्तान की तबाही के लिए उनकी अपनी सेना जिम्मेदार है।"

सेना ने आगे कहा, "हमने दुनिया को अपनी सामरिक क्षमता दिखाई है—भारत जब चाहे, जहां चाहे, सटीक और निर्णायक हमला कर सकता है।"

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई

रविवार को सेना ने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी तय लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के करीब 40 जवान और अधिकारी मारे गए हैं, वहीं एयर स्ट्राइक में कम से कम 100 आतंकियों को ढेर किया गया, जिनमें तीन प्रमुख आतंकी कमांडर भी शामिल हैं।

सेना ने कहा, "पाकिस्तान की नापाक हरकतों का हमने करारा जवाब दिया है।"

प्रधानमंत्री का आज का संबोधन इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें वे देश को स्थिति की जानकारी देने के साथ आगे की नीति भी स्पष्ट कर सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram