उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की आज बैठक होने जा रही हैै। इस बैठक में सरकार कई अहम फैसलों पर कैबिनेट की संस्तुति ले सकती है। इसके साथ ही 14 से होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के सत्र को लेकर भी तैयारी हो रही है। बजट के प्रारूप पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। विभागों के बजट पर भी कैबिनेट मुहर लगा सकती है।

आपको बता दें कि 14 जून से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आहूत किया गया है। इस सत्र में बजट पेश किया जाएगा। इस बार सरकार ने बजट को जनता के सुझावों के अनुरूप बनाने का दावा किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट में कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं। बजट में धामी की झलक दिख सकती है। राज्य सरकार पर भू कानूनों को लेकर भी दबाव लगातार बना हुआ है। ऐसे में सरकार भू कानून को लेकर भी कदम आगे बढ़ा सकती है।

फिलहाल सबकी नजरें धामी कैबिनेट की बैठक पर हैं। शाम पांच बजे से ये बैठक सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आहूत की गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram