ITI पास छात्राओं के लिए अच्छी खबर, घर बैठे मिलेगी नौकरी

ITI पास छात्राओं के लिए अच्छी खबर, घर बैठे मिलेगी नौकरी

आइटीआइ पास युवतियों के लिए अच्छी खबर है।अलीगंज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को आनलाइन रोजगार मेला लगेगा। इस मेले में युवतियों को आने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा। इस दौरान आइआइएसडी एफएमसीजी ग्रुप की ओर से कानपुर के लिए भर्ती की जाएगी।

प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त निदेशक एससी तिवारी के निर्देशन में मेला लगाया जाएगा। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच की छात्राएं मेले में हिस्सा ले सकती हैं। हाईस्कूल पास और इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, इंस्ट्रूमेंटेशन (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक), मैकेट्रोनिक्स (आइटीइ मैकेनिकल ट्रेड्स एंड इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड्स एंड कंप्यूटर ट्रेड्स एंड ड्राट्समैन मैकेनिक ट्रेड) से एनसीवीटी या एससीवीटी से सरकारी या प्राइवेट संस्थान से पास किया हो।

इंटरमीडिएट और स्नातक वालों के लिए एक साल का अनुभव अनिवार्य किया गया है। 200 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के फोन नंबर 0522-7118462 पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक जानकारी ली जा सकती है।

सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 10 को...

लालबाग के सेवायोजन कार्यालय में 10 मई को राेजगार मेला लगाया जाएगा। सहायक निदेशक सेवायोजन एके भारती ने बताया कि बाइक चालक के साथ ही सीएम हेल्पलाइन के लिए भर्ती होगी। इंटर पास 18 से 29 साल उम्र के बेरोजगार सुबह 10:30 बजे से होने वाले साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। सहायक निदेशक सेवायोजन एके भारती ने बताया कि इच्छुक बेराेजगार सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसी से आनलाइन आवेदन भी हो जाएगा। सीएम हेल्पलाइन में करीब 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा एससीएल की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा का समापन हो गया। चयनित को 1.72 लाख रुपये वार्षिक वेतन दिया जाएगा। सेवायोजन विभाग को सीएम हेल्पलाइन में भर्ती का अधिकार मिलने से बेरोजगारों के साथ होने वाली ठगी से निजात मिलेगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram