उत्तराखंड: CM धामी के लिए कांग्रेस का चक्रव्यूह, उपचुनाव में जीत का इतिहास

उत्तराखंड: CM धामी के लिए कांग्रेस का चक्रव्यूह, उपचुनाव में जीत का इतिहास

देहरादून: भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को हार के बावजूद मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उनको छह माह के भीतर चुनाव जीतना जरूरी है। जब से उन्होंने सीएम की कुर्सी संभाली, तब से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि सीएम धामी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। चम्पावत विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफा देने के साथ ही इस सस्पेंस से भी पर्दा उठ गया।

स्थिति साफ होने के बाद सीएम धामी चम्पावत से उपचुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। गहतोड़ी के इस्तीफा देते ही सीएम धामी सबसे पहले चम्पावत पहुंचे और गृरु गोरखनाथ के दर्शन किए। उन्होंने लोगों का मन टटोलने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं सीएम धामी ने वहां कई घोषणाएं भी की।

इधर, चम्पावत से चुनाव लड़ने के सीएम धामी का रास्ता साफ होने के साथ ही कांग्रेस ने भी सीएम को फिर हराने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस का कहना है कि वो हर हाल में इस चुनाव को जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह से खटीमा की जनता ने सीएम धामी को हराया। ठीक उसी तरह चम्पावत की जनता भी उनको हराने का काम करेगी।

हालांकि, उप चुनाव में जीत का इतिहास कुछ और ही कहता है। इतिहास की मानें तो भाजपा के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त की बात यह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों के उपचुनाव का इतिहास जीत का रहा है। अब तक राज्य में एनडी तिवारी, बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के सामने उपचुनाव की चुनौती आई। सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने कालखंड में शानदार जीत दर्ज की।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram