CM yogi से चंद कदमों की दूरी पर Shrikant tyagi की पत्नी अन्नु त्यागी का धरना, छावनी में तब्दील रहा इलाका

CM yogi से चंद कदमों की दूरी पर Shrikant tyagi की पत्नी अन्नु त्यागी का धरना, छावनी में तब्दील रहा इलाका

मेरठ। सीएम योगी के मेरठ दौरे से पहले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की रिहाई को लेकर कमिश्नरी पार्क में शुरू हुआ त्यागी समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उधर, धरने में सुबह को श्रीकांत की पत्नी अन्नु त्यागी भी शामिल हो गईं। जिसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में कमिश्नरी पार्क को छावनी में तब्दील करते हुए पुलिस ने धरना कर रहे लोगों का लाउडस्पीकर बंद करा दिया। हालांकि त्यागी समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने जबरन उनका धरना समाप्त कराने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सीएम योगी कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते रहे और बाहर अन्नू त्यागी और समाज का धरना जारी रहा। हालाकि बाद में श्रीकांत की जमानत की खबर आई तो धरना समाप्त हो गया

बताते चलें कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की रिहाई को लेकर कई जिलों से आए त्यागी समाज के नागरिक गुरुवार से कमिश्नरी पार्क में धरनारत हैं। धरने की अगुवाई कर रहे मांगेराम त्यागी की अगुवाई में शुक्रवार को दूसरे दिन भी त्यागी समाज का धरना जारी रहा। इस दौरान श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नु त्यागी भी धरने में शामिल हुईं। मीडिया से बातचीत करते हुए अन्नु ने आरोप लगाया कि नोएडा के भाजपा सांसद महेश शर्मा ने राजनैतिक रंजिश के चलते उनके पति को फंसाया है। उन्होंने सीएम योगी से मिलने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो त्यागी समाज इस मामले में बड़ा आंदोलन करेगा। उधर, त्यागी समाज के लोगों भाजपा सांसद महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में कमिश्नरी पार्क को कचहरी में तब्दील करते हुए धरना कर रहे लोगों का लाउडस्पीकर बंद करा दिया गया। उधर, सीएम योगी अधिकारियों की समीक्षा बैठक के लिए कमिश्नरी सभागार में पहुंचे। इस दौरान कचहरी और कमिश्नरी के आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। त्यागी समाज के लोग कमिश्नरी पार्क में धरने पर डटे रहे। उन्होंने सीएम योगी से मिलने की मांग उठाई।

बाद में खबर आई कि श्रीकांत को जमानत मिल गई है जिसके बाद धरना खत्म हुआ लेकिन फिर भी नारेबाजी काफी देर तक जारी रही।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram