उत्तराखंड: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, स्कूली बच्चों संग बांटी खुशियां

उत्तराखंड: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, स्कूली बच्चों संग बांटी खुशियां

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले और लोगों से मुलाकात करते बातचीत कर चाय की चुस्कियां ली ये सारे पल इस बीच कैमरे में कैद होते रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ जिले में हैं। शनिवार को उन्होंने पिथौरागढ़ में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह मॉर्निग वॉक दौरान नवीन बोरा के यहां रुककर गरम चाय का आनंद लिया। इसके बाद पिकनिक पर जा रहे बच्चों पर उनकी नजर पड़ी। स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चे पिकनिक के लिए स्कूल बस पर बैठ रहे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को देखकर खुद को नहीं रोक पाए और खुद उनसे जाकर मिले। उन्होंने बच्चों से मिलकर उनसे बात की। उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने अपने मॉर्निग वॉक के पलों को खुद सोशल मीडिया में ट्विट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि-आज अपने दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर प्रातः काल भ्रमण के दौरान श्री नवीन बोरा जी के प्रतिष्ठान पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया, तभी पिकनिक पर जा रहे स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों पर नज़र पड़ी तो उनसे मिलने को मन उत्सुक हो उठा और फिर बस में चढ़कर सभी बच्चों से मिलकर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram