Dream Girl 2 Teaser Out: ईद में ईदी देंगे आयुष्मान खुराना संग अनन्या पांडे, ड्रीम गर्ल 2 29 जून 2023 को होगी रिलीज, टीजर आउट..
Dream Girl 2 Cast: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) का टीजर आउट हो चुका है। यह फिल्म ईद के मौके पर यानी 29 जून, 2023 को रिलीज होगी। जैसे की पहले ही आयुष्मान की फिल्म कंटेंट बेस्ड होती हैं और स्ट्रॉन्ग मैसेज देने के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक और फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) भी काफी समय से चर्चा में चल रही थी, इसकी रिलीज डेट भी मजेदार अंदाज में अनाउंस कर दी गई है
ईद के दिन 29 जून, 2023 को होगी रिलीज
आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल को पहली बार 2019 में लेकर आए थे और इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता भी हासिल की थी। इस फिल्म में लोगों ने फिल्म की कहानी से लेकर आयुष्मान की एक्टिंग तक सब कुछ पसंद किया और बॉक्सऑफिस पर इसने झंडे गाड़ दिए। इसकी सफलता के बाद ड्रीम गर्ल 2 को लेकर काफी बात हो रही है और अब फाइनली फिल्म को ईद पर यानि 29 जून, 2023 को रिलीज किया जाएगा। आयुष्मान ने अपने इंस्टा पेज में एक प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें अनूठे अंदाज में फिल्म को प्रमोट, रिलीज डेट और फीमेल लीड का अनाउंसमेंट भी कर दिया गया है।
ये होंगे स्टारकास्ट
इसी प्रोमो में ये कन्फर्म हो गया कि इस फिल्म में नुसरत भरूचा की जगह अनन्या पांडे लेने वाली है। इसमें असरानी, परेश रावल, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, राजपाल यादव जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। वहीं अनु कपूर और मनजोत सिंह इस बार भी फिल्म में अपने ह्यूमर का तड़का लगाएंगे। आयुष्मान की ड्रीम गर्ल ने 2019 में 200 करोड़ का बिजनेस किया था। एक बार फिर इसके प्रोमो से ये साफ हो गया है कि यह फिल्म भी काफी अलग होने वाली है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review