Meerut : थाने के एसी में हुआ ब्लास्ट, जब्त गाड़ियां जलीं

Meerut : थाने के एसी में हुआ ब्लास्ट, जब्त गाड़ियां जलीं

- एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

मेरठ। सदर थाने में बीती देर रात एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ी की थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने भाग कर खुद को बचाया। आग की चपेट में आकर थाने में खड़े जब्तशुदा कई वाहन भी खाक हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

मिली जानकारी के मुताबिक आग थाने के मेन गेट की तरफ बने कमरे के पिछले हिस्से में लगी थी और फिर पूरे थाने में फैलती चली गई। आमग लगी देखते ही पुलिसकर्मियों ने फौरन फायरब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी और दो छोटी गाड़ी पहुंची और थाने की आग बुझाने का काम शुरू किया। तब तक थाने में खड़े वाहनों ने भी आग पकड़ ली थी।

एसओ सदर बाजार शशांक द्विवेदी और सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। एक घंटे के अंदर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक वहां परिसर में खड़े कई माल वाहनों में आग फैल गई। दुपहिया और चार पहिया वाहनों में आग फैलती चली गई। वाहन पार्ट्स भी आग की चपेट में आ गए। आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का सही कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram