उत्तराखंड: रुड़की में बोले CM धामी, जीत ने जिम्मेदारियों को बढ़ाया
रूड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, एवं डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद मनोनीत होनें पर भव्य स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत एवं समर्पण भाव ने उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा हेतु निर्विरोध चुने जाने बधाई देते हुए कहा की बहन कल्पना सैनी को इस नई भूमिका नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि कल्पना सैनी इस दायित्व को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होने कहा राज्यसभा में आपकी उपस्थिति से पूरे उत्तराखंड को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का जो संकल्प लेकर हम चल रहे हैं उसको अपेक्षित बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार आपस में समन्वय बनाकर 2025 तक उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे, एवं अपने देश, अपनी मातृभूमि की सेवा कर हम एकात्म मानववाद के दर्शन को सार्थक कर पाएंगे। उन्होने कहा मुझे गर्व है कि हम एक ऐसी विचारधारा से जुड़े हैं जिसका हमेशा से ये मंत्र रहा है कि-“व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश”। उन्होने कहा ये परंपरा और ये सिद्धांत डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, दीनदयाल उपाध्याय और आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर आज तक अनवरत चली आ रही है।
उन्होंने कहा हमारा मूल उद्देश्य ही भारतीयता की प्रेरणा के साथ जन सेवा करना है। उन्होने कहा आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अपने राज्य व इस महान राष्ट्र के सपनों को पूर्ण करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में हमें मिली जीत ने हमारे दायित्वों को बढ़ा दिया है और अब हमें एक क्षण की भी देर ना करते हुए इस राज्य की जन आकांक्षाओं को पूर्ण कर के दिखाना है। हमें गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाना है, प्रदेश में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है, अपनी सांस्कृतिक पहचान को और अधिक समृद्ध बनाना है। उन्होने कहा उत्तराखंड सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य कर रही है। इसकी सिद्धि के लिए हम दिन-रात एक कर देंगे। उन्होने कहा हमे समाज के दायित्वों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें पूर्ण करना है
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review