Muzaffarnagar: शादी के एक माह बाद विवाहिता की मौत

Muzaffarnagar: शादी के एक माह बाद विवाहिता की मौत

- मायके वालों ने लगाया जहर देने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शादी के महज 35 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

मेरठ के थाना बहसूमा के मोहल्ला जुमेरात निवासी शोकिंद्र ने थाना मंसूरपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसने अपनी पुत्री रिया का विवाह पिछली 9 जुलाई को प्रियांशु पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम खानपुर, थाना खतौली हाल निवासी मंसूरपुर मिल के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करते रहे। इससे तंग आकर पीड़िता अपने मायके चली गई। 

पीड़ित ने बताया कि लगभग 20 दिन पूर्व उसकी पुत्री का पति, सास व ससुर विवाहिता को अपने साथ ले गए थे। बताया, 12 अगस्त को उसकी पुत्री रिया की ससुराल से एक व्यक्ति का फोन आया था कि विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने जहर दे दिया है।

इसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। विवाहिता की बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को मायके वाले साथ ले गए और पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया।

इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति प्रियांशु, ससुर राजकुमार और सास कविता के विरूद्ध केस दर्ज किया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram