पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की किल्लत से निपटने का प्लान, लॉकडाउन लगाने की तैयारी

पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की किल्लत से निपटने का प्लान, लॉकडाउन लगाने की तैयारी

पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। हालात ये हैं कि सरकार अब देश में लॉकडाउन लगाकर पेट्रोल डीजल की किल्लत से सामना करने की कोशिश में लगी है। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा कीमतों में भी तेजी  से इजाफा हो रहा है। इस बीच पाकिस्तान सरकार  संकट से उबरने के लिए कर्मचारियों के कामकाज के दिन को ही कम करने की तैयारी में है।

स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार तेल की बढ़ती कीमत खपत और इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ती कीमत के चलते पाकिस्तान की सरकार लोगों के कामकाज के दिन को घटा सकती है। इसके लिए देश में सप्ताह के दो दिन लॉकडाउन लगाया जा सकता है। सरकार को लगता है कि इससे ईंधन की खपत कम होगी।

पाकिस्तानी बैंकों ने जो प्रस्ताव तैयार किए हैं उनमें एक प्रस्ताव में चार कार्य दिवस,  दो छुट्टियां और एक दिन के लॉकडाउन (व्यावसायिक गतिविधियां दो दिनों तक बंद रहेंगी) की बात शामिल है। इससे लगभग 17.5 करोड़ डॉलर प्रति माह बचत होगी, जो प्रति वर्ष 2.1 अरब डॉलर तक हो सकता है। एक विकल्प ये भी हो सकता है कि  चार कार्य दिवस, एक अवकाश और दो दिन का लॉकडाउन रहे। इससे 23 करोड़ डॉलर या लगभग 2.7 अरब डॉलर की बचत हो जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram