अपडेट: रामनवमी पर इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में अब तक 13 लोगों की हुई मौत
इंदौर में रामनवमी के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया है। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कन्या पूजन के दौरान बावड़ी की छत धंस गई।
छत धंसने से वहां पर मौजूद लोग उस पर गिर गए। बताया जा रहा है की 50 से भी ज्यादा लोग उसमें गिर गए। अभी तक 13 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक कितने लोगों की इस हादसे से मौत हुई है इस बात का खुलासा नहीं किया है।
सूचना के अनुसार अब तक 13 लोग इस हादसे की चपेट में आ गए हैं। घायल लोगों को अस्पताल ले जा रहे हैं। वहा मौजूद लोगों का कहना है की मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की जिस बावड़ी में लोग गिरे हैं उसमें 10 फीट तक पानी है। एक के ऊपर एक गिरने से जो नीचे लोग गिरे थे उनकी मौत हो गई। बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल है।
खबरों के मुताबिक प्रशाशन अब बावड़ी का पानी हटाने की तैयारी में है। जिसके बाद लोगों को ढूंढने का काम शुरू होगा। बताया जा रहा है की एसडीआरएफ की टीम ने कुछ शव निकाल लिए हैं।
मंदिर के अंदर है बावड़ी
आपको बता दें की मंदिर के अंदर एक बावड़ी है। जिस समय छत धंसी उस टाइम मंदिर में हवन हो गया था। लोग बावड़ी पर बैठे हुए थे। लोगों का वजन बावड़ी की छत पर ज्यादा होने से वह गिर गई।
गिरने वाले लोगों में कुछ बच्चियां भी थी। वहा मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखते हुए कुछ लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है की करीब 10 लोगों को बाहर निकाला गया।
सीएम ने फ़ोन कर लिया संज्ञान
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में हुई इस घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेज़ी के आदेश दिए है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय इस घटना को लेकर निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में है।
पीएम मोदी ने लिया इस घटना पर अपडेट
पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदौर में हुई इस घटना का अपडेट सीएम शिवराज सिंह से लिया। साथ ही उन्होंने इस घटना पर ट्वीट भी किया। पीएम ने लिखा इंदौर में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं।
मुख्यमंत्री शिवराज से बात कर घटना की अपडेट ली। राज्य की सरकार तेज़ी से रेस्क्यू कर रही है। मेरी प्राथना उन सभी लोगों और उनके परिवार के साथ है जो इससे प्रभावित हुए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review