हर‍िद्वार: मां मनसा देवी रोपवे छह जुलाई तक बंद, सात से नौ जुलाई तक चंडीदेवी रोपवे का भी नहीं होगा संचालन, जाने वजह

हर‍िद्वार: मां मनसा देवी रोपवे छह जुलाई तक बंद, सात से नौ जुलाई तक चंडीदेवी रोपवे का भी नहीं होगा संचालन, जाने वजह

हरिद्वार: अर्द्धवा‍र्षिक मेंटनेंस कार्य के चलते चलते चार से छह जुलाई तक मां मनसा देवी और सात से नौ जुलाई तक मां चंडी देवी रोपवे का संचालन बंद रहेगा। रोपवे संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेको लिमिटेड के जनरल मैनेजर मनोज डोभाल ने बताया कि मेंटनेंस कार्य के चलते अलग-अलग तिथियों में रोपवे का संचालन बंद रहेगा।

चंडीदेवी पैदल मार्ग में ठेलियों ओर प्लास्टिक की पालीथ‍िन अवैध दुकानों का कब्जा है। वह विभाग की जमीन पर आखिर किसकी मिलीभगत से अतिक्रमण हो रहा है। इन ठेलियों से श्रद्धालु खाने पीने की वस्तुओं के लिए लाए पन्नियों को जंगल मे ही फेंक पर्यावरण को प्रदूषित करने का काम कर रहें हैं। पतित पावनी गंगा से सटे नील पर्वत पर मां चंडी माता का मंदिर है।

माना जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से माँ के दरबार में शीश नवाता है, मां उसकी मनोकामना पूर्ण करती है। यही कारण है कि पूरे वर्ष भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर पहुंचने के लिए उड़नखटोला सहित दो पैदल रास्ते भी हैं। लेकिन दोनों पैदल रास्तों में अवैध रूप से दुकानें लगाई गई है। नियमानुसार वन विभाग की जमीन पर किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि पर प्रतिबंध है, मगर उसके बावजूद सैकड़ो की संख्या में मार्ग में ठेलियों लगाई गई है।

इन ठेलियों में जहां माता रानी का प्रसाद मिलता है, तो कई खाने की भी ठेलिया लगाई गई है। त्रिपाल लगाकर खाने-पीने की बड़ी-बड़ी दुकानें सजा रखी हैं। इन ठेलियों और दुकानों में श्रद्धालु खाने की वस्तुएं लेते हैं, और उसके बाद गंदगी वहीं फेंक देते हैं, जिससे कि पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। ऐसा नहीं है कि विभाग को इसकी जानकारी नहीं है, मगर जानकारी होने के बाद इतनी संख्या में अवैध रूप से दुकानों का स्थापित होना अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram