UP STF ने कौशांबी में मोस्ट वांटेड गुरफान को एनकाउंटर में किया ढेर
यूपी पुलिस की दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ ठोको नीति जारी है। इसी नीति के तहत कौशांबी पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने मंझनपुर थाना इलाके में मोहम्मद गुफरान नाम के बड़े बदमाश को मंगलवार को घेर लिया।
गुफरान को पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा। इस पर गुफरान ने उल्टे पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। कौशांबी के एसपी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने आत्मरक्षा में गुफरान की गोलियों को जवाब फायरिंग से दिया।
इस मुठभेड़ में गुफरान ढेर हो गया। एसपी के मुताबिक एनकाउंटर की ये घटना समदा चीनी मिल के पास हुई। मोहम्मद गुफरान पर हत्या समेत कई मामले थे। उस पर 1.25 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
एनकाउंटर में मारे गए मोहम्मद गुफरान की बाइक। पुलिस पता कर रही है कि ये किसकी है और क्या चुराई गई थी। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के बीते 6 साल में मोहम्मद गुफरान के मारे जाने के साथ ही पुलिस से एनकाउंटर में ढेर होने वाले बदमाशों की संख्या 184 हो गई है। औसतन हर 13 दिन में यूपी पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया है।
आंकड़ों के मुताबिक 20 मार्च 2017 से 6 मार्च 2023 के बीच पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 23069 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से पुलिस की गोली लगने से 4911 घायल हुए। बदमाशों से मुठभेड़ में यूपी पुलिस के 15 जवान शहीद भी हुए हैं। जबकि, 1424 पुलिसकर्मियों को गोली लगी।
यूपी पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि साल 2017 में उसने एनकाउंटर में 28, 2018 में 41, 2019 में 34, 2020 में 26 और 2021 में 26 और 2022 में 14 बदमाशों को मार गिराया। मोहम्मद गुफरान की मौत के साथ ही इस साल अब तक यूपी पुलिस से मुठभेड़ में 10 अपराधी मारे गए हैं।
इनमें माफिया अतीक अहमद का बेटा असद भी शामिल है। असद को उमेश पाल हत्याकांड के एक अन्य आरोपी शूटर साबिर के साथ झांसी के पारीछा डैम के पास यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review