मणिपुर क्रूरता पर हरदा का बयान, मैं भाजपा और शीर्ष नेतृत्व की हृदयहीनता से अचंभित

मणिपुर क्रूरता पर हरदा का बयान, मैं भाजपा और शीर्ष नेतृत्व की हृदयहीनता से अचंभित

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मणिपुर मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो भाजपा और शीर्ष नेतृत्व की हृदयहीनता से अचंभित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा वोटों की राजनीति कर रही है।

पूर्व सीएम हरीश रावत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मणिपुर मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो भाजपा और शीर्ष नेतृत्व की हृदयहीनता से अचंभित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लगातार पीएम मोदी से सरकार बर्खास्त करने की मांग कर रही है। लेकिन पीएम मोदी के अभी तक कोई एक्शन ना लेने पर जनता समेत विपक्षी पार्टियों मे़ आक्रोश है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मैं भाजपा सरकार और उनके शीर्ष नेतृत्व की हृदय हीनता को देखकर काफी अचंभित हूं। जिन्होंने अभी तक मणिपुर मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री खुश हैं कि उन्होंने बहुमत को अल्पमत के खिलाफ कर दिया है। एक जातीय समूह को दूसरे जातीय समूह के खिलाफ कर दिया है।

पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि भाजपा सीमांत और संवेदनशील प्रदेश में वोटों की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति ऐसी है कि स्त्री के चीरहरण पर महाभारत हो गई थी। जिस तरह से मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर परेड करवाई गई ऐसे में मोदी सरकार एक सरकार बर्खास्त नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना से हमें अंकिता याद आ रही है। कि कैसे बर्रबर तरीके से उसे मरने के लिए बाध्य किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ महिलाओं के सम्मान की बात कती है। अगर सच में ऐसा होता तो मणिपुर की घटना के बाद सरकार को बर्खास्त किया जाता।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram