Lok Sabha Election: हार की हताशा से विपक्ष की भाषा बिगड़ीः भूपेंद्र सिंह चौधरी

Lok Sabha Election: हार की हताशा से विपक्ष की भाषा बिगड़ीः भूपेंद्र सिंह चौधरी

- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सभी 80 सीटें जीतने का दावा

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद कहा कि चरण दर चरण विपक्ष की हताशा सामने आ रही है। विपक्षी नेताओं की भाषा व भावभंगिमा बिगड़ चुकी है। दावा किया कि भाजपा का प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के नेता केवल अपना घर बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सपा, कांग्रेस, बसपा सहित तमाम दलों के बचे गढ़ भी जनता ढहा रही है। विपक्ष को भी अपनी करारी हार का एहसास है।
राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती सहित तमाम विपक्षी नेता प्रचार के लिए निकल नहीं रहे हैं। वहीं प्रत्याशी परिवर्तन का दौर अभी भी जारी है। मुस्लिम तुष्टीकरण का कांग्रेस-इंडी गठबंधन का एजेंडा जाहिर हो चुका है। इस बार 400 सीटें जीतकर भाजपा सरकार फिर बनने जा रही है।

वहीं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि हार की हताशा में सपाई और इंडी पार्टनर्स हिंसा पर उतारू हो गए हैं। अपने बयानों से भड़काने का कुकृत्य करने लगे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनका पूरा परिवार चुनाव हार रहा है। भाजपा चौथे चरण की सभी 13 सीटों को भारी अंतर से जीत रही है। पूरे देश में पराजित होने की वजह से इंडी गठबंधन के नेता लगातार अनर्गल बयान दे रहे हैं। हताशा और निराशा में उनके नेता और समर्थक भी वोट देने के लिए नहीं निकले।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram