UP ATS Arrest News: पाकिस्तानी गैंगस्टर्स और ISI के लिए काम करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार, मेरठ कनेक्शन सामने आया

UP ATS Arrest News: पाकिस्तानी गैंगस्टर्स और ISI के लिए काम करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार, मेरठ कनेक्शन सामने आया

यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर्स और ISI के लिए काम करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर्स और खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार दोनों आरोपी भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने, युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की साजिश में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, चाकू और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मेरठ और दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

एटीएस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान (20 वर्ष) निवासी बागपत हाल निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ तथा समीर खान (20 वर्ष) निवासी पुरानी सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों को 23 अप्रैल 2026 को नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

एटीएस टीम को पहले से इन दोनों पर नजर थी। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर्स शाहजाद भट्टी, आबिद जट्ट और अन्य हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे।

यह भी पढ़िए - मेरठ के शास्त्री नगर में पेटीज के पैसे के लेनदेन पर बेकरी मालिक को गोली मारी

सोशल मीडिया के जरिए रैडिकलाइजेशन

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ा गया। तुषार चौहान ने पूछताछ में बताया कि वह इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों से पाकिस्तान के गैंगस्टर्स के संपर्क में आया था। धीरे-धीरे उसे इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित किया गया और फिर भारत विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल करने की कोशिश की गई।

बताया गया कि आरोपी ने शाहजाद भट्टी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर संपर्क मजबूत किया। इसके बाद वॉइस कॉल और वीडियो कॉल के जरिए लगातार बातचीत होती रही।

हत्या और हमले की साजिश

एटीएस के अनुसार पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर्स ने आरोपियों को भारत में कुछ लोगों के घरों पर ग्रेनेड फेंकने, चुनिंदा लोगों की हत्या करने और दहशत फैलाने के निर्देश दिए थे। इसके बदले आरोपियों को 50 हजार रुपये एडवांस और काम पूरा होने पर ढाई लाख रुपये देने का लालच दिया गया था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों से कहा गया था कि काम पूरा होने के बाद उन्हें दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचाया जाएगा। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की फंडिंग और अन्य संपर्कों की जांच कर रही हैं।

TTH संगठन से भी जुड़े तार

समीर खान के बारे में एटीएस ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए शाहजाद भट्टी से जुड़ा था। जांच में यह भी सामने आया कि उसे दीवारों पर TTH (Tehrik-e-Taliban Hindustan) लिखने और अन्य युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए थे।

दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर्स द्वारा बताए गए टारगेट्स की रेकी कर रहे थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, 32 बोर के पांच जिंदा कारतूस, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

एटीएस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ स्थित थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आयुध अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (UAPA) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी।

नेटवर्क की तलाश में जुटी एजेंसियां

एटीएस अब इन आरोपियों के अन्य साथियों, स्थानीय मददगारों और पाकिस्तान से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram