अनोखी चोरी: 400 कबूतर लेकर फरार हुए चोर, कीमत 10 लाख

अनोखी चोरी: 400 कबूतर लेकर फरार हुए चोर, कीमत 10 लाख
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के रास्ते पक्षी व्यापारी के घर में घुसे बदमाश 400 कबूतर चोरी करके ले गए। चोरी हुए कबूतरों की कीमत लगभग 10 लाख बताई जा रही है। इस अनोखी चोरी को लेकर पुलिस भी हैरान है।
दरअसल, लिसाड़ी गांव के रहने वाले हाजी कय्यूम पिछले लगभग दो दशक से पक्षियों का व्यापार करते हैं। कय्यूम ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर कबूतरों के लिए पिंजरे बनाए हुए हैं। जिनमें लगभग 400 कबूतर पाले हुए थे। सोमवार की सुबह कय्यूम घर की छत पर कबूतरों को दाना डालने पहुंचे तो सारे पिंजरे खुले हुए थे और कबूतर फुर्र हो चुके थे।
यह नजारा देखते ही कय्यूम के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पक्षी व्यापारी से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। कय्यूम के घर के बराबर में एक निर्माणाधीन मकान है। जिसमें पड़ी चाली और बल्ली की सीढ़ी बनाकर बदमाश कय्यूम की छत तक पहुंचे थे।
कय्यूम ने बताया कि बदमाश लगभग 400 कबूतर चोरी करके ले गए। जिनकी कीमत करीब 10 लाख है। अब इन कबूतरों को तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram