मुजफ्फरनगर के राजकीय संप्रेक्षण गृह से तीन बाल बंदी फ़रार

मुजफ्फरनगर के राजकीय संप्रेक्षण गृह से तीन बाल बंदी फ़रार

उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर पुलिस प्रशासन में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब राजकीय सम्प्रेक्ष गृह ( किशोर ) से तीन बाल बंदी फ़रार हो गए।  घटना की सूचना पहुँचे आलाधिकारियों ने राजकीय सम्प्रेक्ष गृह में पहुँचकर मामले की बारीकी से जाँच कर बाल बंदियों की खोज के लिए कई टीमों को लगाया है। 

दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र की आर्यपुरी मौहल्ले में स्थित  राजकीय सम्प्रेक्ष गृह ( किशोर ) से आज अचानक तीन बाल बंदी मौका पाकर के रास्ते से फ़रार हो गए। जिसके बाद आलाधिकारियों ने मामले की जांच कर बाल बंदियों की खोजबीन के लिए कई टीमों को गठित कर इस मामले में लगाया है। 

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी मुज़फ्फरनगर अर्पित विजयवर्गीय ने बताया की सूचना मिली थी की तीन बच्चे जो की बच्चा जेल में थे,वो आज भाग गए है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और सभी अधिकारी वहाँ पहुँचे थे। वहाँ जब जांच की गई,तो वहाँ के स्टाफ़ ने बताया की जो बच्चे भागे है,उन्हें अभी दो तीन दिन पहले ही यहाँ लाया गया था। इनको अलग से कोरन्टाइन किया गया था।जो आज गेट खुला हुआ पाकर वहाँ से भाग गए।

इस सम्बन्ध में मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है,जिसके आधार पर जो भी विधिवत कार्यवाही होगी वह की जायेगी। जानकारी के मुताबिक़ दो बच्चे चरथावल थाना क्षेत्र से थे,और एक सिखेड़ा थाना क्षेत्र से था। अलग से इनको रखा गया था,जिसके चलते छत का गेट खुला पाकर ये वहाँ से भाग गए। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram