टायर फटने के बाद DCM से टकराई बेकाबू कार, 6 की दर्दनाक मौत

टायर फटने के बाद DCM से टकराई बेकाबू कार, 6 की दर्दनाक मौत

इटावा: हादसों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कई हादसे होते रहते हैं। यूपी के इटावा जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इटावा-मैनपुरी रोड पर बुधवार दोपहर हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा थाना सैफई क्षेत्र के नगला राठौर के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ ही राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार जसवंतनगर के लटपुरा निवासी गोपाल गुप्ता का फोटो स्टूडियो है, उनकी टीम सैफई थाना क्षेत्र के किसी गांव में शादी के फोटो-वीडियो शूट करने गई थी। हादसा वहां से लौटते वक्त हुआ है।

बताया गया कि इनकी कार का टायर फटने से वाहन अनियिंत्रित हो गया, जिससे उनकी कार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी जयप्रकाश ने भरथना सीओ, सैफई सीओ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इसके अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया।

मृतकों में मंजीत शिव प्रसाद (27) निवासी धरबार जसवंत नगर, सधान (23) पुत्र गुलजार निवासी कटरा कूपचंद्र जसवंत नगर, ब्रजमोहन (23) पुत्र महेश चंद्र मोहन निवासी जसवंत नगर, विशेष (25) पुत्र मुनीम निवासी जसवंत नगर, करण (29) व एक अन्य शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का समुचित उपचार करवाने का निर्देश दिया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram