Bulandshahar :  मिठाई की दुकान लगाने को लेकर पूर्व प्रधान व बीडीसी पक्ष में फायरिंग

Bulandshahar :  मिठाई की दुकान लगाने को लेकर पूर्व प्रधान व बीडीसी पक्ष में फायरिंग

- एक की मौत, दो लोगों को लगी गोली

बुलंदशहर। एक गांव में मिठाई की दुकान लगाने को लेकर पूर्व प्रधान व बीडीसी पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात क़रीब 12 बजे हुई वारदात के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और गांव के लोगों से बात की। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान रवींद्र सोमवार रात को बीडीसी हरेंद्र को गाली दे रहा था। हरेंद्र के विरोध करने पर आरोपी ने उसे घर से खींचकर गोली मार दी, बीच बचाव में आये हरेंद्र के साथी सुरेश को भी गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी रवींद्र के चाचा राजकुमार मौके पर पहुंचे तो गोली चलने के बाद भागते हुए वह गिर गये और उनकी मौत हो गई। 

वारदात में घायल दोनों युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान को पिस्टल समेत गिरफ़्तार किया गया है। चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram