उत्तराखंड - CM धामी ने यज्ञों के महत्व पर दिया जोर, हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ का होगा पुनरुद्धार
सहसपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन संस्कृति में यज्ञों का विशेष स्थान रहा है, और हमारे वेदों में यज्ञ को धर्म का मेरुदंड कहा गया है। यज्ञ देवताओं और मनुष्यों के बीच सेतु का कार्य करते हैं, जो न केवल हमारी आध्यात्मिक उन्नति को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज को धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक रूप से समृद्ध भी बनाते हैं। यह बात मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर शंकरपुर, सहसपुर में आयोजित 63वें भव्य कोटि लिंग रुद्र महायज्ञ में शामिल होकर कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सनातन परंपराओं की दिव्यता और भव्यता का जीवंत प्रमाण हैं। इस महायज्ञ में 151 विद्वान वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक ऋचाओं के सामूहिक उच्चारण के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा, जिससे न केवल इस क्षेत्र बल्कि समग्र देश और प्रदेश में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में सनातन संस्कृति की ध्वजा ऊँची हो रही है, और अब दुनिया भर के लोग हमारी प्राचीन संस्कृति और दर्शन से परिचित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उनकी सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस दिशा में हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ स्थल के पुनरुद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट का भव्य निर्माण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत यमुना नदी पर विभिन्न घाटों का निर्माण होगा। इन घाटों के निर्माण के बाद, हरिद्वार, ऋषिकेश और देवप्रयाग की तरह यहां भी भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिससे यह पवित्र स्थान एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
मुख्यमंत्री ने इस भव्य कोटि रुद्र महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और भगवान शिव से प्रार्थना की कि वे राज्य के सभी निवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
इस अवसर पर विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, धर्मार्थ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य नित्यानंद सेमवाल, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर नीरू देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review