Accident: लाइन पार करने की जल्दी में ट्रेन से कटी महिला, मौत

Accident: लाइन पार करने की जल्दी में ट्रेन से कटी महिला, मौत

- मासूम के सिर से उठा मां का साया, पति से था विवाद

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के फाटक संख्या-62 सी के पास मंगलवार सुबह रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रही एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 

महिला की पहचान मुबारकपुर निवासी सोनिया (24) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद वह मायके में रह रही थी। सुबह सॉस फैक्टरी में काम करने के लिए घर से निकली थी।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह मुरादाबाद से दिल्ली जा रही इंटरसिटी ट्रेन को भागकर पार करने के चक्कर में वह ट्रेन की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की शिनाख्त कराई। इस पर पुलिस ने मृतका के परिजन को सूचना दी। 

पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी 2018 में ग़ाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के राजीव कॉलोनी निवासी मोहित कुमार के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद पति से मनमुटाव के चलते दोनों का संबंध विच्छेद हो गया था और उसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ मायके में चार वर्षीय पुत्र राज के साथ रह रही थी। घर के गुजर-बसर के लिए रसूलपुर बहलोलपुर की एक सॉस फैक्टरी में कार्य करती थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram