जम्मू के सुधरा में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी
जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकवादी ट्रक से कश्मीर की ओर जा रहे थे। हो सकता है 26 जनवरी या उसके आस-पास ये बड़ी साजिश को अंजाम देने जा रहे हों। उन्होंने बताया कि जिस ट्रक को पकड़ा गया है, उसमें भारी संख्या में गोला-बारूद बरामद हुआ है।
ट्रक की मूवमेंट संदिग्ध थी, तलाशी में फायरिंग की गई
पुलिस ने बताया कि सिधरा इलाके में ट्रक की संदिग्ध मूवमेंट हो रही थी। पुलिस ने बाईपास रोड पर इस ट्रक को रोका और ड्राइवर से पूछताछ की तो वह भाग गया। इसी दौरान ट्रक में बैठे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आतंकवादी आसपास के इलाकों में भागे। एक घर में 3 आतंकवादी छिप गए।
भारी मात्रा में असलहा लेकर ज्यादा संख्या में आए
पुलिस ने बताया कि काफी ज्यादा असलहे के साथ ये आतंकवादी आए थे। कई धमाके हुए और आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर काफी देर तक फायरिंग की। इसके बाद एनकाउंटर में इन्हें ढेर कर दिया। जिस ट्रक में ये बैठे थे, उसमें भी आग लग गई। पुलिस का मानना है कि आतंकवादियों की संख्या 3 से काफी ज्यादा थी।
मौसम खराब, आसपास जंगल... आशंका- आतंकवादी छिप न जाएं
मू-कश्मीर हाईवे के जिस बाईपास पर ट्रक को जम्मू- रोका गया था। उसके आसपास जंगल है। मौसम खराब है और कोहरा भी काफी घना है। पुलिस को आशंका है कि कहीं बचे हुए आतंकवादी इन हालात का फायदा उठाकर भाग न निकलें। पुलिस ने कहा कि ट्रक की तलाशी के बाद काफी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। मौके पर सेना भी पहुंच गई है। तलाशी अभियान अभी जारी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review