Lok Sabha Elections: क्रिकेटर यूसुफ पठान की उम्मीदवारी पर मुश्किल में दीदी

Lok Sabha Elections: क्रिकेटर यूसुफ पठान की उम्मीदवारी पर मुश्किल में दीदी

- तृणमूल कांग्रेस में बढ़ी कलह, विधायक ने दी धमकी

Lok Sabha Elections: कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से पार्टी के अंदर ही कलह शुरू हो गई है। टिकट बंटवारे से नाराज पार्टी के कई नेता बगावत पर उतर आए हैं।
बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के बाद अब मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर बहरमपुर सीट से कांग्रेस के पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को उम्मीदवार बनाए जाने से बेहद नाराज हैं। पठान को टिकट दिए जाने पर बगावती तेवर दिखाते हुए उन्होंने पार्टी को धमकी दी है,
अगर उम्मीदवार नहीं बदला गया, तो मैं बहरमपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा।
बकौल हुमायूं कबीर, किसी दूसरे राज्य से किसी को लाकर अधीर को नहीं हराया जा सकता। कबीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने तृणमूल के जिला नेतृत्व से बिना बातचीत के ही यूसुफ पठान के नाम की घोषणा कर दी। कबीर ने कहा कि जिला नेतृत्व को बहरमपुर से पठान को चुनावी मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले के बारे में पहले से बताया जा सकता था। मैं इसे स्वीकार नहीं करता हूं। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने दीजिए और आप मेरी अगली कार्रवाई देखेंगे। मैं उनके खिलाफ वोटिंग सुनिश्चित करूंगा। हालांकि कबीर ने किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने की संभावना से इनकार किया है। 
दूसरी ओर, टिकट कटने से नाराज बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने बुधवार को फिर कहा कि मैं बैरकपुर से ही चुनाव लडूंगा और तृणमूल को पहले से ज्यादा वोटों से हराऊंगा। 
हुमायूं कबीर पहले भी दिखा चुके हैं बगावती तेवर
बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है कि जब भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाई है। सितंबर 2023 में कबीर ने पार्टी नेतृत्व पर राज्य में पंचायत चुनावों में पैसे देकर उम्मीदवारों को टिकट सुनिश्चित करने में शामिल होने का आरोप लगाया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram