इस एक्ट्रेस ने पति के खिलाफ दर्ज कराया FIR, 15 महीने के बच्चे को पीटने का आरोप
टीवी एक्ट्रेस चंद्रिका ने अपने पति अमन मिश्रा पर अपने 15 महीने के बच्चे फर्श पर उठाकर पटकने का आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। चंद्रिका द्वारा उपलब्ध कराये गए सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने अमन मिश्रा के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
‘सावधान इंडिया’,‘अदालत’, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’, ‘क्राइम अलर्ट’ और ‘सीआईडी’ जैसे सीरियल में काम कर चुकी चंद्रिका साहा के मुताबिक उसके पति बच्चे से खुश नहीं हैं और हमेशा उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं। उनके पति ने उनपर गर्भपात का दबाव बनाया था, लेकिन उन्होंने पति की मर्जी के खिलाफ बच्चे को जन्म दिया।
इसलिए वो बच्चे से खुश नहीं रहते। रिपोर्ट के मुताबिक 5 मई को चंद्रिका जब खाना बना रही थी तब उन्होंने अपने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जिसके बाद उन्होंने पति से बच्चे की देखभाल करने के लिए कहा। लेकिन वो बेटे को अपने बेडरूम में ले गए और थोड़ी देर बाद चंद्रिका ने अपने बेटे को बहुत जोर से रोते हुए सुना।
चंद्रिका साहा जब बेडरूम में गई तो देखा कि उनके बेटे को कुछ चोटें लगी हैं। इसके बाद वह अपने बेटे को अस्पताल ले गई। जब चंद्रिका अस्पताल से लौटी, तो उसने सीसीटीवी फुटेज की देखा तो पाया कि उसके पति ने अपने बेटे को फर्श पर 3 बार पटका था। एक्ट्रेस ने अब स्थानीय पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है।
बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई प्रमोद तावड़े ने बताया कि, ‘टीवी एक्ट्रेस चंद्रिका साहा द्वारा दायर कराई गई शिकायत के आधार पर हमने अमन मिश्रा के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत बच्चे पर हमला करने का मामला दर्ज किया है। हमने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, मामले की जांच जारी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review