Hathras Stampede:सीएम योगी पहुंचे हाथरस, घायलों का जाना हाल

Hathras Stampede:सीएम योगी पहुंचे हाथरस, घायलों का जाना हाल

- बोले- पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है सरकार

- एडीजी आगरा की अध्यक्षता गठित एसआईटी करेगी जांच

हाथरस। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे और  दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों से बागला संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 

गौरतलब है  कि जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है। 

घायलों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में सभी का समुचित उपचार शीर्ष प्राथमिकता पर किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एडीजी आगरा की अध्यक्षता में एक एसआईटी गठित की गई है जिसने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है। कई पहलू हैं जिनपर जांच होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने सभी घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

घायलों से मिलने के बाद वे घटनास्थल देखने पहुंचे। भारी बारिश के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया। यहां अधिकारियों से जानकारी ली।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram