देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ महंगा हुआ, ये रहे किराए की नई दरें
देहरादून: यूपी सरकार की ओर से वाहनों का किराया बढ़ने से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में भी सफर अब महंगा हो गया है। यह वृद्धि न्यूनतम 25 पैसे 1 किलोमीटर के हिसाब से की गयी है। परिवहन निगम ने उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले रूटों के लिए यह किराया बढ़ाया है।
परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों के मुताबिक यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है। लिहाजा, उत्तराखंड से यूपी होकर गुजरने वाली बसों का किराया को बढ़ा दिया गया है। दून से दिल्ली रूट पर साधारण बसों का किराया पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया।
कितने से कितना बढ़ा किराया
देहरादून से दिल्ली तक जो किराया पहले 375 रूपये लिया जाता था वो अब बढ़कर 420 रूपये हो गया है। उसी तरह देहरादून से रुड़की का 115 से 120, देहरादून से सहारनपुर 100 से 110, ऋषिकेश से दिल्ली का 380 से 420, हरिद्वार से दिल्ली का 330 से 365, हल्द्वानी से दिल्ली 390 से 450, हल्द्वानी से देहरादून 500 से 530, कोटद्वार से दिल्ली 290 से 345, पिथौरागढ़ से दिल्ली 850 से बढ़कर 905, पिथौरागढ़ से देहरादून 955 से 985 ,रामनगर से दिल्ली 350 से 400, कोटद्वार से देहरादून 240 से 255, वही टनकपुर से दिल्ली तक का किराया 515 से बढ़कर 575 हुआ है।
राज्य के अंदर चलेगा पुराना किराया
परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मीडिया में प्रकाशित बयानों के अनुसार राज्य के भीतर वाले मार्गो का किराया पूर्व कि भांति ही लिया जाएगा। जो बसें यूपी मार्ग से होकर गुजरती है केवल उनके किराये में बढ़ोतरी हुई हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review