भारत में प्रशिक्षण पाकर बांग्लादेशी अधिकारी बोले I Love India

भारत में प्रशिक्षण पाकर बांग्लादेशी अधिकारी बोले I Love India

 बांग्लादेश के अधिकारियों का समूह प्रशिक्षण के लिए आज उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ पहुंचा. जनपद के डीएम सीडीओ एसएसपी ने प्रेज़ेंटेशन के ज़रिए भारत में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में समझाया तो बांग्लादेश के अधिकारी ख़ुश होकर बोले. वो इंडिया से प्यार करते हैं इंडिया को चाहते हैं...मेरठ में प्रशासनिक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में बांग्लादेश के 39 सिविल सेवा अधिकारियों के समूह ने ट्रेंनिंग ली...इस ट्रेनिंग के दौरान बांग्लादेश के अफसरों के दल को मेरठ के गांव का भी दौरा कराया गया...

मेरठ के विकास भवन सभागार में  बांग्लादेशी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं राजस्व से संबंधित अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से प्रजेंटेशन दिया...विकास भवन सभागार में बांग्लादेश से जनपद भ्रमण पर आए 55 वा बैच के 39 सिविल सेवा अधिकारियों के समूह के साथ  प्रशासनिक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....शहरी एवं ग्रामीण प्रशासन, पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था एवं जिला प्रशासन ,रेवेन्यू कलेक्शन एवं विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त शक्ति एवं कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई....

एक दिवसीय प्रशासनिक क्षमता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहरी प्रशासनिक व्यवस्था एवं नियुक्त अधिकारियों की जिम्मेदारी एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया...नगर निगम अधिकारी ने बताया कि शहरी शासन के अंतर्गत त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की गई है जिसके अंतर्गत प्रथम नगर पंचायत द्वितीय नगरपालिका तृतीय नगर निगम शहरी स्वशासन के अंतर्गत आते हैं...जिसमें नगर निगम के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा भारत सरकार के शुरू किए गए  स्मार्ट सिटी प्रोग्राम को विस्तृत रूप से बताया गया. उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी कांसेप्ट का उद्देश्य शहरी आबादी को सुव्यवस्थित वैश्विक स्तरीय सुविधाएं प्रदान करते हुए आम लोगों के लिविंग स्टैंडर्ड को बढ़ाना है.इस कार्यक्रम के अंतर्गत सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट,आई ट्रिपल सी,आईटीएमएस जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई.

पुलिस प्रशासन की संरचना एवं कार्य प्रणाली को  एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने विस्तृत रूप से समझाया.. तथा आईपीसी सीआरपीसी एवं  प्रदेश स्तर के पुलिस अधिकारियों के पदनाम एवं उनकी जिम्मेदारी तथा समस्त कार्य प्रणाली को बताया..मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने जिला अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के अंतर को समझाते हुए जिलाधिकारी को प्राप्त शक्तियों एवं जिला प्रशासन में जिलाधिकारी की भूमिका को विस्तृत रूप से बताया .

ब्लॉक से जनपद स्तर तक पदनाम एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि भारत एवं बांग्लादेश की ब्रिटिश शासन के अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्था विकसित की गई थी इसलिए आज  दोनो देशों की प्रशासनिक कार्य प्रणाली में काफी हद तक समानता है साथ ही समय-समय पर दोनों देश प्रशासनिक व्यवस्था में किए गए परिवर्तनों को आपस में आदान-प्रदान करने से निश्चित ही प्रशासनिक क्षमता निर्माण में मदद मिलेगी उन्होंने कहा कि इससे  गुड गवर्नेंस को स्थापित करने में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे.. कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने आगंतुक समस्त अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया....इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार,अपर जिलाधिकारी(भूमि अध्याप्ति)सुलतान अशरफ सिद्दीकी,प्रशिक्षु आई ए एस जागृति अवस्थी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे...

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram