Train Accident : करनाल के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी 

Train Accident : करनाल के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी 

- आठ डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-अंबाला लाइन प्रभावित

- वंदे भारत समेत कई गाड़ियों का रूट बदला

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी स्टेशन के पास एक रेल हादसा हो गया। यहां एक मालगाड़ी के कुल आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी दिल्ली से अमृतसर जा रही थी।  हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मालगाड़ी कैसे पटरी से उतरी इसकी जांच चल रही है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ। ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जबकि दो पहिए निकल गए। सूचना मिलते ही आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरियों पर से मलबा हटाना शुरू किया। इसके चलते दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर ट्रेनें रोक दी गई।

गौरतलब है कि पिछले महीने की शुरुआत में हरियाणा के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। 

ये ट्रेनें हुई प्रभावित

रेलवे की ओर से इस हादसे के कारण पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22429), शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497) को रद कर दिया गया है, जबकि नई दिल्ली अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12029) और आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) को वाया शाकुर बस्ती, जाखल, धुरी से रवाना की गई। इसके अलावा रेलवे की तरफ से माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस भी डायवर्ट करके चलाया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram