सामने आई बालासोर ट्रेन हादसे की वजह, रेल मंत्री ने पहली बार बताया एक्सीडेंट का कारण

सामने आई बालासोर ट्रेन हादसे की वजह, रेल मंत्री ने पहली बार बताया एक्सीडेंट का कारण

बालासोर रेल हादसे के बाद ट्रैक को साफ करने और फिर से बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और ट्रैक की बहाली के लिए किए जा रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

इस बीच रेल मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह से ट्रैक पर यातायात की बहाली शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जो कहा वो नहीं, बल्कि हादसे की कोई और वजह रही थी। ममता बनर्जी के आरोपों पर रेल मंत्री ने कहा, 'इसका कवच से कोई लेना-देना नहीं है, कारण वह नहीं है जो ममता बनर्जी ने कल कहा था।' उन्होंने आगे कहा, 'रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। यह हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ। जांच रिपोर्ट आने दीजिए। हमने घटना के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली है। अभी हमारा फोकस ट्रैक की बहाली पर है।'

रेल मंत्री ने कहा कि बुधवार सुबह तक यह ट्रैक चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी शव निकाल लिए गए हैं और हमारा लक्ष्य बुधवार सुबह तक मरम्मत का काम खत्म करने का है ताकि इस ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ना शुरू हो सकें।

उन्होंने कहा, 'कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram