अफगानिस्तान में girls education पर तालिबानी रोक से बरेलवी उलेमा ने जताई सख्त नाराजगी
बरेली: गत दिनों अफगानिस्तान की तालिबानी हुकूमत ने महिलाओं को स्कूल, कालेज और विश्व विद्यालयो में शिक्षा हासिल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसपर पूरी दुनिया के संगठनों ने ऐतराज जताया है और इसी सम्बन्ध में मशहूर बरेलवी आलिमेदीन मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने भी कड़ा ऐतराज जताते हुए इस्लाम को सही से पढ़ने की सलाह दी है।
दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने अपने बयान में कहा कि तालिबान एक आतंकवादी संगठन हैं भारत के सुन्नी सूफी बरेलवी मुसलमानो ने कभी भी तालिबान को तस्लीम नहीं किया, जबकि दुसरी तरफ दुनिया के बहुत सारे देश तालिबानी हुकूमत से अपना सम्पर्क साधने में लगे हुए हैं, भारत सरकार ने मानवता के आधार पर अफगानिस्तान की जनता को जरुरी सामग्री उपलब्ध काराई है और साथ ही भारत सरकार का अफगानिस्तान पर बहुत बड़ा एहसान हजारों करोड़ों रुपए निवेश करके किया है।
मौलाना ने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम ने अपने अनुयायियों को चाहे वो मर्द और या महिला सभी के लिए शिक्षा प्राप्त करने को फर्ज़ करार दिया है। पैग़म्बरे इस्लाम ने एक हदीस शरीफ़ में शिक्षा की एहमियत और महत्वपूर्णता बताते हुए ये भी कहा है कि इल्म हासिल करो चाहे तुम्हें कितनी भी दूर जाना क्यों न पड़े ।
मौलाना ने आगे कहा कि अफगानिस्तान पर जब से तालिबान ने सरकार बनायी है उस वक्त से लेकर अब तक महिलाओं की शिक्षा के लिए अलग अलग आदेश जारी किये है, तालिबानी विदेश मंत्री द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने पर भारत के उलमा चिंतित और सख्त नाराज़ हैं, इस्लाम के नाम पर हुकूमत चलाने वाले लोगों को सही से इस्लाम पढ़ने की जरूरत है, इस्लाम महिलाओं को शिक्षा हासिल करने की इजाजत देता है, इस तरह प्रतिबंध लगा कर इस्लाम की छवि को तालिबान धूमिल करने की कोशिश कर रहा है, इस तरह के आदेशों से एक बहुत बड़ी नयी नस्ल गैर तालिम याफ़्ता (Uneducated) रह जायेगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review