Sharad Purnima 2022: आज है शरद पूर्णिमा, जाने शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Sharad Purnima 2022: आज है शरद पूर्णिमा, जाने शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Sharad Purnima Muhurt: आज यानी 9 अक्टूबर 2022 को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा को को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में माना जाता है कि शरद पूर्णिमा साल में एकमात्र ऐसा दिन होता है जिसमें चंद्रमा की सभी सोलह कलाएं होती हैं। शरद पूर्णिमा को कौमुदी व्रत और कोजागर व्रत के नाम से भी जानते हैं। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा की शुभ मुहूर्त और पूजा विधि..

शरद पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:40 सुबह से 05:29 सुबह तक अभिजित मुहूर्त- 11:45 सुबह से 12:31 दोपहर तक

निशिता मुहूर्त- रात 11:44 से 10 अक्टूबर सुबह 12:33 गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:46 से 06:10 शाम तक

अमृत काल- 11:42 रात से 01:15 रात तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:18 सुबह से 04:21 रात तक

शरद पूर्णिमा की पूजा विधि

- शरद पूर्णिमा के दिन व्रती महिलाएं प्रात: उठकर स्नान करें।

- इसके बाद अपने आराध्य देव को नहलाएं और उनका श्रंगार कर दक्षिणा अर्पित करें।

- रात में गाय के दूध से खीर बनाएं और उसमें चीनी, ड्राईफ्रूट्स आदि मिलाकर उसका भगवान को भोग लगाएं।

- रात में जब चन्द्रमा आकाश में सिर के ऊपर की ओर हो उस समय चंद्र देव की पूजन करें और उन्हें खीर अर्पित करें। और इसके बाद रात भर खीर को चांद की रोशनी में ही रखें और अगले दिन सुबह उसका सेवन करें।

- पूर्णिमा के व्रत के दौरान शरद पूर्णिमा की व्रत कथा अवश्य पढ़ें जिससे पुण्य मिलेगा।

श्रीकृष्ण ने किया था महा-रास

बता दें बृज क्षेत्र में शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा (रस पूर्णिमा) के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन भगवान कृष्ण ने दिव्य प्रेम का नृत्य 'महा-रास' किया था। शरद पूर्णिमा की रात भगवान कृष्ण की बांसुरी का दिव्य संगीत सुनकर, वृंदावन की गोपियां अपने घर परिवारों से दूर पूरी रात भर कृष्ण के साथ जंगल में नृत्य की। यह वही दिन था जब भगवान कृष्ण ने हर गोपी के साथ कृष्ण रूप में रास किया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram