Bijnor: अवैध संबंध में हुई थी शिक्षामित्र की हत्या, दो गिरफ्तार

Bijnor: अवैध संबंध में हुई थी शिक्षामित्र की हत्या, दो गिरफ्तार

- चचेरे भाई के भाभी से अवैध संबंध

- दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

बिजनौर। नहटौर इलाके के सलेमपुर गांव में बीती 31 मई को घर में घुसकर शिक्षामित्र रानू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के चचेरे भाई विक्की कुमार और उसके दोस्त सागर को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों की वजह से आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्की ने बताया कि उसकी रानू की पत्नी से दोस्ती हो गई थी और दोनों आपस में बात करते थे। रानू की पत्नी ने विक्की को बताया कि रानू उसके साथ मारपीट करता है और उसकी जिंदगी खराब कर दी है। विक्की ने रानू को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त सागर के साथ मिलकर योजना बनाई।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि 31 मई की रात्रि को विक्की और सागर ने पहले रानू के पिता शीशराम को शाम के समय दारू पिलवाई और रात को शीशराम व रानू के सो जाने के बाद घर में घुस गए। विक्की बाहर की तरफ निगरानी करने लगा। सागर ने तमंचे से रानू को गोली मार दी थी।

एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल ने कहा कि हत्या का खुलासा कर दिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram