रास्ते पर कचरा फैलाते हुए पकड़े गए सुष्मिता सेन और रोहमन

रास्ते पर कचरा फैलाते हुए पकड़े गए सुष्मिता सेन और रोहमन

पूर्व मिस वर्ल्ड सुष्मिता सेन अकसर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। कभी अपनी सीरीज की वजह से तो कभी अपनी हेल्थ की वजह से। वैसे तो एक्ट्रेस अपनी जिंदा दिली और अच्छी छवि के लिए जानी जाती है।

मगर इस बार वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई। हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ कहीं गई हुई थी। उसी बीच ऐसा कुछ हुआ जिससे वह ट्रोलिंग का शिकार हो गई।

सोशल मीडिया पर सुष्मिता और रोहमन का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वह अपनी बेटी और अपने एक्स बॉयफ्रैंड के साथ एक शो रूम से कार की तरफ जाती हुई नज़र आ रही हैं।

सुष्मिता और रोहमन के हाथ में शॉपिंग बैग देखे जा सकते है। कार में जाते वक्त वो पैपराजी से भी बात करती नज़र आईं। सुष्मिता जैसे ही कार के अंदर बैठती है। उसी दौरान एक बोतल कार से निचे रास्ते पर गिर जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है की बोतल कार से ही गिरी है।

हालांकि वीडियो को अगर ध्यान से देखें तो सुष्मिता ने जान बूझकर बोतल को गाड़ी से नीचे नहीं फेंका है। बल्कि अपने आप ही ये बोतल सड़क पर गिर गई। मगर लोग इस बात पर सुष्मिता को ट्रोल कर रहे हैं।

इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर सुष्मिता को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा क्या मेरी तरह किसी और ने भी गौर किया की बोतल जादुई तरीके से गाडी से निचे गिर गई। तो वहीं एक ने लिखा यह है रोल मॉडल?

अन्य यूजर ने लिखा सेलिब्रिटी भी सड़क पर कचरा फैला रहे हैं। शर्म आनी चाहिए। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने एक्ट्रेस का बचाव किया और कहा की अभिनेत्री ने जानबूझ कर बोतल नहीं गिराई है बल्कि वो खुद सड़क पर गिर गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram