आज का इतिहास 21 दिसंबर

आज का इतिहास 21 दिसंबर

21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • जॉन जे 1784 में अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
  • अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने 1921 में धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
  • ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर 1923 में नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
  • अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड 1931 में न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
  • रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन 1937 में किया गया।
  • पुर्तग़ाली शासकों ने 1949 में इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
  • सैफुद्दीन किचलू 1952 में तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
  • अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने 1962 में बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
  • कर्ट वॉल्डहाइम 1971 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
  • पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को 1974 में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
  • मेडागास्कर में 1975 में संविधान लागू हुआ।
  • स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 1988 में 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 1991 में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को 2008 में अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
  • “गंगनम स्टाइल” 2012 में यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 

  • बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का जन्म 1550 हुआ।
  • बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का जन्म 1881 हुआ।
  • छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जन्म 1891 हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का जन्म 1918 हुआ।
  • कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार यू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म 1932 हुआ।
    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का जन्म 1959 में हुआ।
  • 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता संजीव चतुर्वेदी का जन्म 1974 हुआ।

21 दिसंबर को हुए निधन 

  • क्रांतिकारी सोहन सिंह भकना का 1968 में निधन हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का निधन 2007 में हुआ।
  • देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट पी के अयंगर का निधन 2011 में हुआ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram