हरियाली तीज पर करें इन मंत्रों का उच्चारण, होगी हर मनोकामना पूरी
हिंदू धर्म में हरियाली तीज को माता पार्वती और भगवान शिव के मिलन के रूप में मनाया जाता है। हरियाली तीज का पर्व मुख्यतः माता पार्वती को समर्पित हैं। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। साथ ही यह व्रत मनचाहे वर की कामना के लिए अविवाहित युवतियों द्वारा भी किया जाता है।
हरियाली तीज का महत्व
हिंदू धर्म में हरियाली तीज का पर्व इसलिए महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन भगवान शिव नें माता पार्वती को उनकी कठोर तपस्या के बाद अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। ऐसे में यह पर्व शिव और शक्ति के पुनर्मिलन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज पर झूला झूलने का भी विशेष महत्व है।
हरियाली तीज के मंत्र
- ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः
- ऊँ गौरये नमः
- ऊँ पार्वत्यै नमः
हरियाली तीज के शुभ अवसर पर इन मंत्रों के जाप से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
संतान की प्राप्ति के लिए
- ‘ऊँ साम्ब शिवाय नमः’
- ‘मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि।
- कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनादि जिय जानि’
अगर कोई दंपत्ति संतान सुख से वंचित है तो हरियाली तीज के दिन वह इन मंत्रों का जाप कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि इन मंत्रों के जाप से दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है।
कुवारी कन्याओं के लिए मंत्र
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के अलावा अविवाहित युवतियों द्वारा भी किया जाता है ताकि उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति हो सके। इसके लिए व्रत की पूजा के दौरान कुवारी कन्याओं इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review