आज का इतिहास 14 फरवरी
14 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में 1556 में 13 वर्ष उम्र में अकबर का राजाभिषेक हुआ।
- शाहजहाँ 1628 में आगरा की गद्दी पर बैठा।
- हेनरी पेलहम 1743 में ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
- भारत के पहले होमयोपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना 1881 में कोलकाता में हुईं।
- अमेरिकी कांग्रेस ने 1899 में संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
- लंदन के पास ग्रोटन शहर में 1912 में पहली डीजल पनडुब्बी बनाई गई।
- पोलिस-सोवियत युद्ध 1919 से आरंभ।
- शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना 1920 में की गयी।
- न्यूयॉर्क में आइबीएम की स्थापना 1924 में हुई।
- पेरू, चिली, पराग्वे और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य 1945 में बने।
- दुनिया भर में वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब को 2005 में एक्टिवेट किया गया था।
14 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- मुग़ल साम्राज्य के सम्राट बाबर का जन्म 1483 में हुआ।
- राज्य परिषद के अध्यक्ष अलेक्जेन्डर मडीमैन का जन्म 1875 में हुआ।
- प्रमुख दार्शनिक सैयद ज़फ़रुल हसन का जन्म 1885 में हुआ।
- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का जन्म 1925 में हुआ।
- खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का जन्म 1933 में हुआ था।
- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का जन्म 1938 में हुआ था।
- भारतीय जनता पार्टी की महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्म 1952 में हुआ था।
- भारतीय अभिनेत्री सकीना जाफ़री का जन्म 1962 में हुआ था।
14 फ़रवरी को हुए निधन
- 1964 में भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का निधन हुआ था।
- 1975 में मशहूर लेखक सर पेल्हम ग्रेनिवाल वुडहाउस का निधन हुआ था।
- 2005 में हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार विद्यानिवास मिश्र का निधन हुआ था।
- 2007 में भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामचरण शुक्ल का निधन।
- 2017 में भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री बी.बी. भट्टाचार्य का निधन।
14 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण दिवस
- वैलेंटाइन डे
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review