आज का इतिहास 10 जनवरी

आज का इतिहास 10 जनवरी

10 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से 1616 में मुलाकात की।
  • इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र 1623 में प्रकाशित हुआ।
  • ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने 1824 में सीमेंट बनाई।
  • प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने 1836 में पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
  • भारतीय चाय 1839 में इंग्लैंड पहुँची।
  • लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा 1863 में शुरू हुई।
  • ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने 1912 में भारत छोड़ा।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्राज्य को 1916 में हराया।
  • वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से 1920 में प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
  • लंदन में 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • ब्रिटेन में बनाया हुआ दुनिया का पहला जेट विमान कॉमेट 1954 में भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे।
  • भारत सरकार ने 1963 में स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।
  • स्वीज़रलैंड के टाइट्स (titus) और सोलवेल नाम के दो व्यक्ति 1963 में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।
  • प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 2006 से 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।
  • कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी ‘टाटा मोटर्स’ ने एक लाख रुपये वाली कार ‘नैनो’ को 2008 में पेश किया।
  • अशोक कजारिया ने पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद 2009 में सम्भाला।


10 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 

  • 1886 में भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म।
  • 1894 में कवि एवं लेखक पी. लक्ष्मीकांतम का जन्म।
  • 1908 में हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
  • 1933 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार गुरदयाल सिंह का जन्म।
  • 1940 में भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार के. जे. येसुदास का जन्म।
  • 1949 में फ़िल्म निर्माता अल्लू अरविन्द का जन्म।
  • 1974 में भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म।


10 जनवरी को हुए निधन

  • कोलकाता के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का 1692 में निधन।
  • प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक सम्पूर्णानंद का 1969 में निधन।
  • जापान के टोक्यो में युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश राधाबिनोद पाल का 1967 में निधन।
  • प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजा कुमार माथुर का 1994 में निधन।
  • प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री नाडिया का 1996 में निधन।


10 जनवरी के महत्त्वपूर्ण दिवस

  • विश्व हिन्दी दिवस

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram