Meeting: यादव मंच के कार्यक्रम में जुटे समाज के दिग्गज

Meeting: यादव मंच के कार्यक्रम में जुटे समाज के दिग्गज

- वक्ताओं ने यादव समाज की एकजुटता पर किया मंथन

- अर्पणा यादव ने किया यादव मंच पत्रिका का विमोचन

लखनऊ। प्रदेश में यादव समाज के सबसे बड़े सामाजिक संगठन यादव मंच की ओर से लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज के विभिन्न दलों के राजनेता, अनुभवी समाजसेवी, वरिष्ठ अधिकारी और पत्रकारों का अद्भुत संगम नजर आया। संगठन की बैठक में यादव समाज की आवाज को ताकत प्रदान करने का संकल्प लिया गया। साथ ही यादव मंच की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर आरवाई यादव ने और संचालन राजनैतिक विश्लेषक व प्रवक्ता डा. दिलीप यादव ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने यादव मंच पत्रिका का विमोचन करने के बाद कहा कि यादवों को आगे बढ़ने के लिये एकजुट होना होगा। आज अगर यादव समाज पीछे है तो इसका एक बड़ा कारण हमारी आपस की टूटन है। जिसे हमें दूर करना है। हमें एकजुट होना है और एक मंच पर खड़े रहना है। उन्होने यादव महिलाओं का आह्वाहन करते हुये कहा कि जब यादव समाज की महिलायें आगे आयेंगी तो यादव समाज के साथ देश का भी विकास होगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में यादवों का खासा योगदान है, क्योंकि देश में 16 प्रतिशत की आबादी वाले यादव समाज के योगदान के बिना ये कार्य संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि यादव समाज केवल देश के उत्तर क्षेत्र में ही नही बल्कि दक्षिण के राज्यों में भी काफी प्रभावशाली है। यहां तक कि गुजरात में भी यादव समाज की बड़ी आबादी है।
अपर्णा यादव ने अहीर रेजीमेंट का सपोर्ट करते हुये कहा कि अहीर रेजीमेंट की मांग जायज है और मैं पूरी तरह इसका समर्थन करतीं हूं। मैं इस मांग को सरकार तक पहुंचाउंगी। उन्होंने यादव समाज के अड़गड़ानंद जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि अड़गड़ानंद जी से हमारे परिवार का बहुत खास संबंध रहा है।
बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने यादव मंच के संयोजक अनुराग यादव की मांग पर यह आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार से शीघ्र ही यादव समाज के लिये एक कार्यालय हेतु भवन की व्यवस्था करवाई जायेगी और इस कार्य के लिये मैं विशेष प्रयास करूंगी।

यादव मंच के संयोजक अनुराग यादव ने कहा कि यादव समाज किसी राजनैतिक दल का मोहताज नहीं है। यादव मंच एक सामाजिक संगठन है जिसमें सभी राजनैतिक दलों के यादव समाज के नेताओं के लिये स्थान है। उन्होंने कहा कि यादव मंच किसी दल विशेष का समर्थन या विरोध नहीं करता है। उन्होंने समाज की पीड़ा को जाहिर करते हुये कहा कि सबसे बड़ी आबादी वाला समाज होने के बावजूद आज हमारे पास प्रदेश की राजधानी में खड़े होने की भी अपनी कोई जगह नही है।

इसके अलावा कार्यक्रम को अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, कांग्रेस की प्रदेश सचिव अनामिका यादव, आम आदमी पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. दिग्विजय यादव, आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष डा. मुकेश यादव, डीएन यादव आदि ने भी संबोधित किया। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram