Airtel के इस दमदार प्लान से अपना फोन रिचार्ज कराएं, पूरे एक साल तक छुट्टी पाएं
Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये से शुरू होता है जिसमें सब्सक्राइबर को 1 GB डेटा मिलता है और प्लान की वैधता 1 दिन की होती है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए यूं तो कई तरह के अनलिमिटिड प्लान्स ऑफर करती है। लेकिन कुछ प्लान्स की वैधता 1 महीना, 3 महीना ही होती है। ऐेसे में कुछ यूजर्स चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज करवाने के बाद लम्बे समय तक रिचार्ज के बारे में सोचना भी न पड़े। साथ ही प्लान में भरपूर डेटा भी मिल जाए। हम आज आपके लिए एयरटेल का ऐसा ही एक प्लान बताने जा रहे हैं जिससे रिचार्ज के बाद आपको एक साल तक कॉलिंग या डेटा की कमी नहीं होगी। साथ ही प्लान में कुछ खास बेनिफिट्स भी मिल जाते हैं।
एयरटेल का 2,999 रुपये वाला प्लान (Airtel Rs 2999 Plan):
Airtel अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता के साथ एक ऐसा प्लान पेश करती है जिसके साथ बेनिफिट्स थोक के भाव मिलते हैं। इस प्लान की वैधता पूरे 365 दिन है, यानि 1 साल तक आपको रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। 2जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके साथ आपको एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती जिसमें लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा रोज़ 100 एसएमएस भी मिलते हैं। Airtel के 2,999 प्लान के साथ आपके एडिशनल बेनिफिट मिलते हैं जिनमें एक साल के लिए प्राइम वीडियो (Prime Video) ME मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री है। एयरटेल के इस प्लान में Wynk Music का बेनिफिट भी मिलता है।
एयरटेल 2,999 प्लान के फायदे यहीं पर खत्म नहीं होते क्योंकि इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 3 महीने की है। साथ ही FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। इस तरह से यह प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए ढेर सारे फायदे लेकर आता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review