विधानसभा चुनाव मे बढ़त बनाने के लिए पुराने शिवसैनिक रणनीति बनाने मे लगे, प्रयागराज की सभी सीटों पर नज़र

विधानसभा चुनाव मे बढ़त बनाने के लिए पुराने शिवसैनिक रणनीति बनाने मे लगे, प्रयागराज की सभी सीटों पर नज़र

प्रयागराज, विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं इस बीच शिवसेना ने भी चुनावी गतिविधि बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। सुनियोजित संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही आम जनमानस से जुड़ने की कोशिश की जा रही है।
इसे लेकर पिछले दिनों बैठक हुई। इसमें शिव संपर्क अभियान चलाने पर सहमति बनी
यमुनापार मुख्यालय पचदेवरा में भी एक बैठक संगठन के पदाधिकारियों ने की। इसकी अध्यक्षता चंद्रमा प्रसाद शुक्ला और संचालन जिला उपप्रमुख बबलू उपाध्याय ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला संगठक आशीष तिवारी एवं जिला प्रमुख संजय द्विवेदी रहे। इसमें कई पुराने शिवसैनिक शामिल हुए। यह वह लोग थे जो २० से २५ साल से जुड़े हैं। कई ऐसे भी वरिष्ठ लोग रहे जो किसी अन्य दल से आए हैं। इस मौके पर कई वरिष्ठ लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। डा. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने शिवसेना की सदस्यता लेने वालों का स्वागत किया। जिला संगठक आशीष तिवारी ने कहा कि पार्टी की नीति को जन जन तक पहुंचाएं।
जिला प्रमुख संजय दुबे ने शिव सैनिकों को अवगत कराया कि २०२२ में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में शिवसेना अधिकांस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। खासकर प्रयागराज की सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। इसके लिए शिवसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए शिव संपर्क अभियान के माध्यम से सभी पुराने शिवशैनिकों से मिलकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक के माध्यम से कई नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। मुख्य रूप से जिला महासचिव सरवेशर प्रताप सिंह, जिला सचिव मोहन गौड़, डॉक्टर मनोज चतुर्वेदी, विनय शुक्ला, बृजेश मिश्रा, रंजीत तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी, अशोक सिंह, सत्यम चतुर्वेदी ,निखिल पांडेय, अम्बिक प्रसाद तिवारी, भोला नाथ पांडेय, भगवती प्रसाद मिश्रा को संगठन की जिम्मेदारी दी गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram