NEET : पेपर लीक मामले को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

NEET : पेपर लीक मामले को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

- विधानसभा भवन जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

लखनऊ। मेडिकल प्रवेश परीक्षा और यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में सरकार द्वारा नकल माफियाओं को बचाने और संरक्षण देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है। इस दौरान विधानसभा भवन की तरफ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ता उसके बाद कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा को साइबर अपराध एजेंसी की एक रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को निरस्त करने की घोषणा की। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को देश के विभिन्न शहरों में दो पाली में ओएमआर (पेन और पेपर) माध्यम से यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा आयोजित की थी। मंत्रालय ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और परीक्षाओं की पवित्रता बनाये रखने का प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि अभी नीट की परीक्षा को लेकर भी देश भर में मामला चल रहा। बिहार पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ट ने प्रश्न पत्र के लीक करने के मामले में कुछ तत्वों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रहा है। जिनमें कुछ अभ्यर्थी भी शामिल हैं। नीट परीक्षा में गडबड़ी का मामला उच्चतम न्यायालय के समक्ष भी ले जाया गया है। न्यायालय ने सरकार को सुनवाई के दौरान मंगलवार को कहा कि धांधली में 0.001 प्रतिशत शामिल लोगों पर भी सख्त से सख्त कारर्वाई की जाय।  कांग्रेस पार्टी ने 21 जून को नीट की परीक्षा में धांधली रोक पाने में सरकार की विफलता के खिलाफ पूरे देश में विरोध करने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक) या नीट- यूजी, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 24 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram